मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के पिरौखर पंचायत के पंचायत भवन में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) एवं मुख्यमंत्री विद्युत् संबंध निश्चय योजना के तहत दो दिवसीय नि:शुल्क बिजली कनेक्शन के लिए बुधवार को शिविर आयोजित किया गया।
आयोजित शिविर में बिजली विभाग के जेई सुजीत झा की उपस्थित में पिरौखर पंचायत के विभिन्न वार्डों के उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन जमा कराया। आयोजित शिविर में श्री सुजीत झा ने बताया कि नार्थ बिहार पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रखंड से पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के अतंर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी इच्छुक परिवारों को निशुल्क विद्युत् प्रदान किया जाऐगा. पंचायत वासियों को विद्युत संबंध लेने के लिए उनसे अनुरोध है कि आयोजित शिविर में आधार कार्ड एवं आवासीय पता के प्रमाणित दस्तावेज के साथ आकर विद्युत् संबंध प्राप्त करें। यह भी बताया कि बीपीएल परिवारों को ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अतंर्गत मुफ्त विद्युत् संबंध पहले से दिया जा रहा है I आवेदन जमा करने के लिए लोगों की भीड़ काउंटर पर लगी रही। शिविर में एपीएल व बीपीएल उपभोक्ता कनेक्शन के लिए फार्म जमा कर रहे हैं, साथ ही पंचायत के वृधा पेंशन के लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने हेतु मधवापुर प्रखंड से विकाश मित्र शांति देवी ने वृधा पेंशन के लाभार्थियों से आधार कार्ड लेकर उनका जीवन प्रमाण पत्र जमा किया I पंचायत भवन परिसर में आयोजित इन दोनों शिविरो में विजली विभाग के कर्मचारी सहित युवा समाजसेवी राज प्रकाश एवं आनंद मोहन भारद्वाज व ग्रामीण मौजूद थे।
 |
No comments:
Post a Comment