Thursday, 5 July 2018

पिरौखर पंचायत में निशुल्क विद्युत् कनेक्शन एवं वृधा पेंशन के लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने हेतु शिविर का आयोजन

मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के पिरौखर पंचायत के पंचायत भवन  में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) एवं मुख्यमंत्री विद्युत् संबंध निश्चय योजना के तहत दो  दिवसीय नि:शुल्क बिजली कनेक्शन के लिए बुधवार को शिविर आयोजित किया गया।
आयोजित शिविर में बिजली विभाग के जेई सुजीत झा की उपस्थित में पिरौखर पंचायत के विभिन्न वार्डों के उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन जमा कराया। आयोजित शिविर में श्री  सुजीत झा ने बताया कि नार्थ बिहार पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड  द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रखंड से पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के अतंर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी इच्छुक परिवारों को निशुल्क विद्युत् प्रदान किया जाऐगा. पंचायत वासियों को विद्युत संबंध लेने के लिए उनसे अनुरोध है कि आयोजित शिविर में आधार कार्ड एवं आवासीय पता के प्रमाणित दस्तावेज के साथ आकर विद्युत् संबंध प्राप्त करें। यह भी बताया कि बीपीएल परिवारों को ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अतंर्गत मुफ्त विद्युत् संबंध पहले से दिया जा रहा है I  आवेदन जमा करने के लिए लोगों की भीड़ काउंटर पर लगी रही। शिविर में एपीएल व बीपीएल उपभोक्ता कनेक्शन के लिए फार्म जमा कर रहे हैं, साथ ही पंचायत के वृधा पेंशन के लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र  जमा करने हेतु मधवापुर प्रखंड से विकाश मित्र शांति देवी ने वृधा पेंशन के लाभार्थियों से आधार कार्ड लेकर उनका जीवन प्रमाण पत्र जमा किया I पंचायत भवन परिसर में आयोजित इन दोनों शिविरो  में विजली विभाग के कर्मचारी सहित युवा समाजसेवी राज प्रकाश एवं आनंद मोहन भारद्वाज व ग्रामीण मौजूद थे।
वृधा पेंशन लाभार्थियों के फॉर्म जमा करते हुए विकास मित्र शांति देवी एवं राज प्रकाश जी 

अपनी अपनी बारी का इन्तजार करते हुए 


वृधा पेंशन के लाभार्थी अपना अपना फॉर्म जमा करते हुए 




नार्थ बिहार पॉवर कारपोरेशन से आये JEE सुजीत झा आवेदन फॉर्म स्वीकार करते हुए


Monday, 2 July 2018

पिरौखर पंचायत भवन पर मुफ्त बिजली कनेक्शन

सौभाग्य योजना के तहत नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के तत्वावधान में निशुल्क विद्युत्  कनेक्शन देने के लिए दिनांक ४ और ५ जुलाई को पंचायत भवन परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया है। इस  शिविर में लोगो को मुफ्त विद्युत् कनेक्सन  कनेक्शन दिए जायेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने आधार कार्ड की छाया प्रति, एक पासपोर्ट साइज़ फोटो तथा BPL/ राशन कार्ड की छाया प्रति के साथ ४-५ जुलाई को सुबह १० बजे पिरौखर पंचायत भावना परिसर में पहुंचे I इस योजना की जानकरी अपने पड़ोसियों को भी दे जिससे वो भी मौके का फायदा उठा सकेI 
Image result for बिजली कनेक्शन

Sunday, 1 July 2018

"आर्थिक हल -युवाओं को बल" शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शामिल "आर्थिक हल युवाओं को बल" कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार  को  पिरौखर पंचायत भवन पर जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत अन्य कर्मी मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीआरसीसी के योजनाकर्मी श्री रंजित कुमार ने कहा कि 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण ऐसे युवा जो आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाते हैं को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चला रखी है। ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो सके। इस योजना के अंतर्गत बैंकों से जोड़ कर 12 वीं उत्तीर्ण युवाओं को सरकार 4 लाख शिक्षा ऋण उपलब्ध कराती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तलाशने के लिए सहायता के तौर पर एक हजार रुपया प्रति माह की दर से भत्ता 2 वर्षो तक देती है। इसी प्रकार कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 15 से 25 वर्ष के युवा जो मैट्रिक अथवा इंटर या उच्च उत्तीर्ण हो, उन्हें हिन्दी, अंग्रेजी भाषा एवं संवाद कौशल तथा बुनियादी कम्प्यूटर ज्ञान का प्रशिक्षण की व्यवस्था कर रखी है। बोले कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना तभी सफल हो पाएगी जब योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचे। ये  योजना जमीन पर सफलीभूत हो इसके लिए समाज को जागरूक  करने की जरुरत है I  पूरे भारत वर्ष में बिहार इकलौता राज्य है, जहां इस प्रकार की योजना क्रियान्वित हो रही है। मौके पर समाजसेवी विकास चौधरी, युवा क्रन्तिकारी विक्की दुबे, शिक्षा सलाहकार आनंद मोहन भारद्वाज, प्रिंस दुबे, विवेक दुबे, सुमन राजा, सुमेश भारद्वाज, रविन्द्र पासवान, रामजी ठाकुर,सहित दर्जनों छात्र छात्राए  उपस्थित थे।
शिविर को सफल बनाने हेतु चर्चा करते हुए आनंद मोहन, राजा पासवान, प्रिंस दुबे, विक्की दुबे(बाएं से दायें )

आर्थिक हल -युवाओं को बल योजना की जानकारी देते DRCC मधुवनी से आये श्री  रंजीत कुमार जी 


कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राए 


योजना को समझते हुए