मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शामिल "आर्थिक हल युवाओं को बल" कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को पिरौखर पंचायत भवन पर जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत अन्य कर्मी मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीआरसीसी के योजनाकर्मी श्री रंजित कुमार ने कहा कि 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण ऐसे युवा जो आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाते हैं को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चला रखी है। ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो सके। इस योजना के अंतर्गत बैंकों से जोड़ कर 12 वीं उत्तीर्ण युवाओं को सरकार 4 लाख शिक्षा ऋण उपलब्ध कराती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तलाशने के लिए सहायता के तौर पर एक हजार रुपया प्रति माह की दर से भत्ता 2 वर्षो तक देती है। इसी प्रकार कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 15 से 25 वर्ष के युवा जो मैट्रिक अथवा इंटर या उच्च उत्तीर्ण हो, उन्हें हिन्दी, अंग्रेजी भाषा एवं संवाद कौशल तथा बुनियादी कम्प्यूटर ज्ञान का प्रशिक्षण की व्यवस्था कर रखी है। बोले कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना तभी सफल हो पाएगी जब योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचे। ये योजना जमीन पर सफलीभूत हो इसके लिए समाज को जागरूक करने की जरुरत है I पूरे भारत वर्ष में बिहार इकलौता राज्य है, जहां इस प्रकार की योजना क्रियान्वित हो रही है। मौके पर समाजसेवी विकास चौधरी, युवा क्रन्तिकारी विक्की दुबे, शिक्षा सलाहकार आनंद मोहन भारद्वाज, प्रिंस दुबे, विवेक दुबे, सुमन राजा, सुमेश भारद्वाज, रविन्द्र पासवान, रामजी ठाकुर,सहित दर्जनों छात्र छात्राए उपस्थित थे।
![]() |
| शिविर को सफल बनाने हेतु चर्चा करते हुए आनंद मोहन, राजा पासवान, प्रिंस दुबे, विक्की दुबे(बाएं से दायें ) |
![]() |
| आर्थिक हल -युवाओं को बल योजना की जानकारी देते DRCC मधुवनी से आये श्री रंजीत कुमार जी |
![]() |
| कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राए |
![]() |
| योजना को समझते हुए |




No comments:
Post a Comment